मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ देश का शेयर बाजार मंगलवार को भी लाल निशान में खुला, लेकिन थोड़ी ही देर के कारोबार के बाद हरे निशान में आ गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 131.81 अंकों की गिरावट के साथ 36,568.03 पर, जबकि निफ्टी 47.2 अंकों की कमजोरी के साथ 10,815.40 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.19 बजे 76.93 अंकों की मजबूती के साथ 36,776.77 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.25 अंकों की बढ़त के साथ 10,903.85 पर कारोबार करते देखे गए।
dharmpath.com dharmpath