मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार सुबह तेजी का रुख देखने को मिला।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे 178.70 अंकों की तेजी के साथ 25,030.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 51.95 अंकों की मजबूती के साथ 7,630.25 पर कारोबार करते नजर आए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.19 अंकों की तेजी के साथ 24,969.02 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 43.35 अंकों की तेजी के साथ 7,611.65 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath