मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 38.25 अंकों की गिरावट के साथ 23,032.75 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.00 अंकों की कमजोरी के साथ 7,004.70 पर कारोबार कर रहे हैं।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 16.23 अंकों की बढ़त के साथ 23105.16 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.15 अंकों की बढ़त के साथ 7,029.85 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath