मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुक्रवार सुबह तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 138.82 अंकों की तेजी के साथ 23,114.82 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 50.40 अंकों की तेजी के साथ 7,021.00 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.08 अंकों की तेजी के साथ 23,141.08 पर और जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.70 अंकों की मजबूती के साथ 7,039.30 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath