मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख बना हुआ है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.28 बजे 111.09 अंकों यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,288.56पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 32.20 अंकों यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,726.60 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.21 अंकों की गिरावट के साथ 25,372.44 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.5 अंकों की कमजोरी के साथ 7,736.30 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath