शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 90 अंक लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 89.84 अंकों की गिरावट के साथ 27,746.66 पर और निफ्टी 32.70 अंकों की कमजोरी के साथ 8,508.70 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.16 अंकों की बढ़त के साथ 27,920.66 पर जबकि 89.84 अंकों की गिरावट के साथ 27,746.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,013.50 के उच्चतम जबकि 27,697.69 के निचले स्तरों को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में मजबूती देखी गई। बजाज ऑटो (2.51 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.94 फीसदी), इन्फोसिस (0.88 फीसदी),सन फार्मा (0.81 फीसदी) और कोल इंडिया (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (4.97 फीसदी), भारती एयरटेल (3.98 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.04 फीसदी), टाटा स्टील (1.94 फीसदी) और सिप्ला (1.56 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.45 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 8,575.85 पर खुला जबकि 32.70 अंकों की कमजोरी के साथ 8,508.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,587.10 के ऊपरी और 8,494.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट का रुख देखने को मिला। मिडकैप 75.16 अंकों की गिरावट के साथ 12,050.05 पर और स्मॉलकैप 57.34 अंकों की गिरावट के साथ 11,922.35 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में गिरावट रही। दूरसंचार में 3.23 फीसदी, तेल-गैस में 1.61 फीसदी, रियलिटी में 1.32 फीसदी, ऊर्जा में 1.10 फीसदी और धातु में 1.04 फीसदी की सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई के सिर्फ एक क्षेत्र सूचना प्रौद्योगिकी में 0.30 फीसदी की बढ़त रही।

सेंसेक्स में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,095 शेयरों में तेजी और 1,644 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 174 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493