शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 199 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198.94 अंकों की तेजी के साथ 34,352.79 पर और निफ्टी 64.75 अंकों की तेजी के साथ 10,623.60 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.48 अंकों की तेजी के साथ 34,216.33 पर खुला और 198.94 अंकों या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 34,352.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,385.67 के ऊपरी और 34,216.33 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (3.26 फीसदी), इंफोसिस (2.33 फीसदी), सन फार्मा (2.28 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (1.80 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – भारती एयरटेल (4.43 फीसदी), ओएनजीसी (0.28 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.18 फीसदी), टाटा स्टील (0.18 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स (0.07 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 177.52 अंकों की तेजी के साथ 18,247.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 190.85 अंकों की तेजी के साथ 19,895.77 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 32.85 अंकों की तेजी के साथ 10,591.70 पर खुला और 64.75 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 10,623.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,631.20 के ऊपरी और 10,588.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.40 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.22 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.20 फीसदी), रियल्टी (0.87 फीसदी) और ऊर्जा (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही, जबकि एक सेक्टर दूरसंचार (2.64 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,792 शेयरों में तेजी और 1,158 में गिरावट रही, जबकि 170 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493