शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 93 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.72 अंकों की तेजी के साथ 27,803.24 पर और निफ्टी 31.10 अंकों की तेजी के साथ 8,541.20 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.2 अंकों की बढ़त के साथ 27,721.72 पर खुला जबकि 92.72 अंकों यानी 0.33 फीसदी तेजी के साथ 27,803.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,832.45 के उच्चतम जबकि 27,646.21 निचले स्तरों को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में मजबूती देखी गई। टाटा मोटर्स (3.21 फीसदी), पावर ग्रिड (2.52 फीसदी), एचडीएफसी (1.78 फीसदी), लार्सन एंड टर्बो (1.14 फीसदी) और एनटीपीसी (1.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे बजाज ऑटो (1.60 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.95 फीसदी), कोल इंडिया (1.10 फीसदी), हिदुस्तान यूनिलीवर (0.83 फीसदी) और सनफार्मा (0.78 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,519.65 पर खुला जबकि 31.10 अंकों यानी 0.37 फीसदी तेजी के साथ 8,541.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,548.95 के ऊपरी और 8,489.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। मिडकैप 119.35 अंकों की तेजी के साथ 12,277.25 पर और स्मॉलकैप 96.95 अंकों की तेजी के साथ 12,107.31 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.41 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.37 फीसदी), धातु (1.34 फीसदी), औद्योगिक (1.29 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी) में गिरावट रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493