शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 79 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.39 अंकों की तेजी के साथ 27,915.90 पर और निफ्टी 8,615.25 पर सपाट बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.88 अंकों की गिरावट के साथ 27808.63 पर खुला और 79.39 अंकों या 0.29 फीसदी तेजी के साथ 27,915.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,958.13 के ऊपरी और 27,665.60 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (3.55 फीसदी), डॉ. रेड्डी (2.33 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.94 फीसदी), आईटीसी (1.84 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.57 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एशियन पेंट्स (3.24 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.12 फीसदी), विप्रो (2.06 फीसदी), बजाज ऑटो (1.93 फीसदी) और ल्यूपिन (1.56 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,607.10 पर खुला और 8,615.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,624.85 के ऊपरी और 8,550.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 139.17 अंकों की गिरावट के साथ 13,282.17 पर और स्मॉलकैप 103.41 अंकों की तेजी के साथ 13,325.57 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.55 फीसदी), वित्त (0.36 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.12 फीसदी)- में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वाहन (1.36 फीसदी), उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.32 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.01 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.78 फीसदी) और ऊर्जा (0.74 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,036 शेयरों में तेजी और 1,634 में गिरावट रही, जबकि 256 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493