मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को तेज गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.46 बजे 274.62 अंकों की गिरावट के साथ 38,865.66 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 95.10 अंक फिसलकर 11,657.70 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.94 अंकों की बढ़त के साथ 39,158.22 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,711.55 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath