शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 305 अंक लुढ़का

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार में तेज गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.04 बजे 305.27 अंकों की गिरावट के साथ 38,657.99 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 90.60 अंकों की कमजोरी के साथ 11,621.65 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 243.93 अंकों की गिरावट के साथ 38,719.33 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 106.45 अंक टूटकर 11,605.80 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493