शेयर मार्केट में कोहराम,सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 81,463 पर बंद

मुंबई- हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली रही। विदेशी पूंजी निकासी के बीच वित्तीय, आईटी व तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 721 अंक टूट गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स  0.88 प्रतिशत गिरकर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ। शेयर मार्केट में गिरावट से एक दिन में निवेशकों के 6.5 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक में तेजी रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 4.78% गिरा। पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व समेत 15 शेयरों में 1% से 2.6% तक की गिरावट रही।

शुक्रवार को निफ्टी में 225 अंक की गिरावट रही और ये 24,837 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट जबकि केवल 7 में तेजी रही। NSE के मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.61%, सरकारी बैंकिंग में 1.70%, मेटल में 1.64%, IT में 1.42% और ऑटो में 1.27% की गिरावट रही। फार्मा 0.54% ऊपर बंद हुएशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.88% नीचे 41,456 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.18% ऊपर 3,196 पर बंद हुए। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.09% नीचे 25,388 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.33% गिरकर 3,594 पर बंद हुए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493