लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर ने कहा है कि वह तब तक कोई और फिल्म नहीं करेंगे, जब तक उन्हें फिल्म निर्देशक टेलर शेरिडन के साथ दोबारा काम करने का मौका नहीं मिलता।
हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के अनुसार, ‘एवेंजर्स’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता शेरिडन के साथ अपनी पहली फिल्म ‘विंड रिवर’ के लिए साथ जुड़े हैं। उन्होंने उनके साथ काम करने के अनुभव का बहुत ज्यादा आनंद उठाया और अपनी अगली फिल्म में फिर से निर्देशक के साथ काम करने का आग्रह किया है।
रेनर ने कहा, “एवेंजर्स’ जो मैं अभी कर रहा हूं, उसके अलावा मेरी अगली फिल्म भी उनके साथ होगी। अन्यथा मैं संभवत: पर्दे पर नजर नहीं आऊंगा।”
उन्होंने कहा, “एक निर्देशक के रूप में यह सब दृष्टिकोण की बात है। एक लेखक के रूप में टेलर का दृष्टिकोण पहले 10 पृष्ठों में पता चल जाता है। मुझे पता चल जाता है कि कहानी कहां जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath