शेरिल कोल को नहीं था खुद पर भरोसा

लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रेमी लियाम पेन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं गायिका शेरिल ने बताया कि किशोवस्था के दौरान उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था।

लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रेमी लियाम पेन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं गायिका शेरिल ने बताया कि किशोवस्था के दौरान उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, शेरिल प्राइज ट्रस्ट एंड लोरियल पेरिस के नए सहयोगी अभियान की दूसरी वीडियों में कहा, “मेरा नाम शेरिल है और मैं न्यूकैसल से हूं। एक ऐसा समय भी था जब मुझे खुद पर भरोसा नहीं था। मैं जब किशोवस्था में थी तो मुझमें आत्मविश्वास नहीं था और खुद के फैसलों पर संदेह करती थी।”

शेरिल ने कहा, “मैंने स्कूल में कुछ ज्यादा अच्छा नहीं किया। जिंदगी मैं एक ऐसा पल भी होता है जब आप खुद को असफल महसूस करते हैं इसलिए असफलता से आपको डरना नहीं बल्कि सीखना चाहिए। इस तरह आपको सीखने का अनुभव मिलता है और मैं अब उसी जगह हूं, जहां मुझे असफलता नहीं बल्कि सीखने जैसा महसूस होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493