शॉपक्लूजडॉटकॉम पर जोपो सी1 जेडपी 331 स्मार्टफोन लांच

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन निर्माता जोपो ने बुधवार को विशेष ई-कॉमर्स पोर्टल अभियान को लांच करने की घोषणा की है। जोपो कलर सी1 जेडपी331 अब केवल शॉपक्लूज डॉट कॉम पर 3999 रुपये के विशेष मूल्य पर उपलब्ध है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि जोपो सी1 जेडपी 331 इस सिगमेंट में ड्युअल एलईडी फ्लैश कैमरा (बैक और फ्रंट दोनों) वाला एकमात्र स्मार्टफोन है।

जोपो मोबाइल्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव भाटिया ने कहा, “पिछले महीने मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विमुद्रीकरण की मुहिम के बाद, दर्शकों और बिक्री के संदर्भ में ईकॉमर्स और एमकॉमर्स में काफी वृद्धि देखने को मिली है। हम एक आकर्षक कीमत पर अपने सबसे अच्छे उत्पादों में से एक को अपने ग्राहकों को प्रदान करने के लिये इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, वह भी सिर्फ शॉपक्लूज डॉट कॉम पर।”

जोपोकलर सी1 जेडपी331 में 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है और यह एक एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है, जिसमें 32 जीबी तक का हाई स्पीड माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 4.5 इंच है, जिससे लोग बड़ी आसानी से एक ही हाथ से इसका प्रयोग कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493