शॉर्टकट में विश्वास नहीं : फ्रेडी दारूवाला

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में नकारात्मक भूमिका निभा चुके अभिनेता फ्रेडी दारूवाला को शॉर्टकट में नहीं बल्कि कड़ी मेहनत पर विश्वास है। वर्तमान में वह ‘कमांडो 2’ के लिए तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म में अपने किरदार के लिए फ्रेडी ने मार्शल आर्ट सीखी है। बैंकाक में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने मार्शल आर्ट ट्रेनर भी रखा, लेकिन उन्हें अभ्यास करने का समय नहीं मिला।

अब फिल्म की शूटिंग यहां हो रही है और फ्रेडी ने एक बार फिर मार्शल आर्ट ट्रेनर की सेवा ली है और मारधाड़ वाले दृश्यों को वास्तविक बनाने के लिए जूडो और क्राव मागा सीखा है।

फ्रेडी ने बताया, “लोगों ने मेरे अभिनय को सराहा और इससे मैं काफी उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मेरे अन्य कौशल की भी प्रशंसा करें और यह आसान नहीं है। इसलिए मैं गलतियां नहीं करता और न ही शॉर्टकट पॉलिसी अपनाता हूं।”

‘कमांडे 2’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म में ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493