‘शोरगुल’ अब ‘उड़ता पंजाब’ को नहीं देगी टक्कर

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा एवं संजय सूरी की मुख्य भूमिका वाली ‘शोरगुल’ अब 17 जून की बजाय 24 जून को रिलीज होगी।

असहिष्णुता एवं इच्छाओं पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर करती है कि धर्म, समाज, राजनीति एवं आर्थिक पूर्वाग्रह के शोरगुल के बीच इंसानियत कहां खड़ी है।

‘शोरगुल’ के निर्माता स्वतंत्र विजय सिंह का कहना है कि वह अनुराग कश्यप सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ को टक्कर नहीं देना चाहते, जो 17 जून को रिलीज हो रही है, इसलिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “हम नहीं चाहते कि यह संदेश उस वक्त कहीं गुम हो, जब ‘उड़ता पंजाब’ जैसी समान रूप से समाज के लिए प्रासंगिक फिल्म रिलीज हो रही है और इसलिए हमने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है, क्योंकि दर्शकों को भारी-भरकम विषय-सामग्री वाली फिल्मों से स्वयं को जोड़ने एवं उन्हें पचाने के लिए वक्त की जरूरत है।”

जितेंद्र तिवारी एवं पी. सिंह सह-निर्देशित ‘शोरगुल’ के गानों के बोल वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लिखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493