‘शोर से शुरुआत’ में बेनेगल, इम्तियाज की लघु फिल्में

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आठ लघु फिल्मों के संकलन ‘शोर से शुरुआत’ का निर्देशन श्याम बेनेगल, इम्तियाज, राजू हिरानी और मीरा नायर जैसे आठ अलग-अलग निर्देशक कर रहे हैं। यह संकलन साल के आखिर में रिलीज होना है।

अन्य निर्देशकों में जोया अख्तर, श्रीराम राघवन, नागेश कुकुनूर और होमी अदजानिया के नाम शामिल हैं। इस संकलन को स्टूडियो-इनक्यूबेटर लैब हमारामूवी का समर्थन प्राप्त है।

हमारामूवी के सह-संस्थापक विनय मिश्रा ने एक बयान में कहा, “हम हमारामूवी की अगली फिल्म ‘शोर से शुरुआत’ से नई प्रतिभा को लांच करने को लेकर बहुत रोमांचित हैं। हमारा मानना है कि ये फिल्मकार आगामी भविष्य में भारतीय सिनेमा के चेहरे को परिभाषित करेंगे और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इसे हासिल करने में उनकी मदद करें।”

इस संकलन की प्रत्येक फिल्म 12 से 15 मिनट की होगी।

‘शोर से शुरुआत’ वार्षिक लघु फिल्म प्रतियोगिता ‘शुरुआत’ का एक हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493