शो निर्माण करने की योजना बना रहे रनदीप राय के भाई

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘ये उन दिनों की बात है’ में समीर का किरदार निभा रहे रनदीप राय ने कहा कि उनका भाई मृणाल राय टीवी शो का निर्माण करने की योजना बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले रनदीप ने कहा, “मेरा भाई रियल इस्टेट का व्यापार करता है। वह मुंबई आकर टेलीविजन उद्योग में कुछ करना चाहता है लेकिन एक अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि निर्माण क्षेत्र में। उसे हालांकि अपने काम को पूरा करने में दो से तीन सालों का वक्त लगेगा लेकिन यह जब भी होगा मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दूंगा। लोग हमेशा कहते हैं कि यह किसी का रिश्तेदार था इसलिए उसे यह परियोजना मिली। मुझे यह नहीं चाहिए।”

सोनी टीवी के रोमांटिक धारावाहिक के अलावा रनदीप करीब 120 विज्ञापनों व ‘दिया और बाती हम’ जैसे कई शो में भी नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493