शो में एनटीआर की मौजूदगी मजेदार : नागार्जुन

चेन्नई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन का कहना है कि उन्होंने टेलीविजन शो ‘मीलो एवारू कोटीस्वरुदू’ में सह-कलाकार एन. टी. रामा राव की मौजूदगी का आनंद लिया। यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का तेलुगू संस्करण है।

शो के तीसरे सत्र की मेजबानी नागार्जुन कर रहे हैं।

नागार्जुन ने आईएएनएस से कहा, “शो में उनका होना बहुत मजेदार था। मैंने बहुत आनंद लिया। मैं उन्हें काफी लंबे समय से जानता हूं और उनके पिता मेरे बहुत करीबी हैं। शो में उनका होना परिवार के किसी सदस्य के साथ होने जैसा था।”

यह पूछे जाने पर कि एनटीआर ने कितनी धनराशि जीती, इस पर उन्होंने कहा, “उन्होंने कुछ धनराशि जीते हैं, यह आप शो पर देखें और पता लगाएं कि ये कितने हैं।”

एनटीआर वाली कड़ी की शूटिंग इस सप्ताह की शुरुआत में हुई। इसका प्रसारण अगले सप्ताह संक्रांति पर होगा।

एनटीआर और नागार्जुन दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘सोग्गडे चिन्नी नयना’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493