श्याओमी ने भारत में पोको उपब्रांड एफ1 स्मार्टफोन के साथ लांच किया

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आर्कषक भारतीय बाजार के ज्यादा से ज्यादा हिस्से में अपनी पैठ जमाने के लिए चीन की हैंडसेट निर्माता श्याओमी ने बुधवार को भारतीय बाजार में उपब्रांड पोको लांच किया। इस लांच के तहत कम्पनी ने अपना पहला स्मार्टफोन ‘एफ1’ उतारा। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

‘एफ1’ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है तथा यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।

इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 23,999 रुपये और 28,999 रुपये है।

कंपनी ने बताया कि इन स्मार्टफोन्स की बिक्री मी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर 29 अगस्त से शुरू होगी।

पोको ग्लोबल के उत्पाद प्रमुख जय मनी ने यहां संवाददाताओं को बताया, “पोको का मतलब ‘छोटा’ होता है और हमारा मानना है कि शुरू छोटे से करों, लेकिन सपना बड़े का देखो।”

मनी ने कहा, “पोको हालांकि श्याओमी के अंदर ही एक छोटा सा हिस्सा है, लेकिन हमें अपने हिसाब से उत्पाद और प्रौद्योगिकी चुनने की छूट है।”

यह डिवाइस एंड्रायड 8.1 ओरियो पर आधारित है और इसमें गर्म होने की समस्या से बचाव के लिए लिक्विड कूल प्रौद्योगिकी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि जल्द ही इस फोन को एंड्रायड पी अपडेट दिया जाएगा।

इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी लगी है तथा यह क्विच चार्ज प्रौद्योगिकी से लैस है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493