श्याम बेनेगल समिति की रिपोर्ट पर शीघ्र अमल की उम्मीद : सुधीर मिश्रा

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक सुधीर मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सेंसर बोर्ड में सुधार के लिए बनी समिति के सदस्य श्याम बेनेगल की रिपोर्ट पर शीघ्र अमल किया जाएगा।

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक सुधीर मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सेंसर बोर्ड में सुधार के लिए बनी समिति के सदस्य श्याम बेनेगल की रिपोर्ट पर शीघ्र अमल किया जाएगा।

मिश्रा ने कहा, “उम्मीद है कि श्याम बेनेगल समिति की रिपोर्ट पर शीघ्र अमल किया जाएगा क्योंकि वह देश के सबसे ज्यादा आदर्श और जानकार फिल्मकार हैं।”

‘वात्सल्य फाउंडेशन’ के बेघर बच्चों द्वारा निर्देशित फिल्मों की स्क्रीनिंग के मौके पर गुरुवार को मिश्रा ने कहा, “हम बेहद पुराने नियमों के साथ काम कर रहे हैं। समय पूरी तरह बदल चुका है। मुझे लगता है कि इस पर शीघ्र अमल किया जाएगा।”

बेनेगल को इस साल जनवरी में कमल हासन, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई दिग्गजों के साथ मिलकर सेंसर बोर्ड के दिशा-निर्देशों में सुधार का जिम्मा सौंपा गया था।

समिति ने अप्रैल में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

उन्होंने कहा, “सिनेमा स्वैच्छिक है। आप टिकट खरीदकर फिल्म देखते हैं। अगर आप फिल्म नहीं देखना चाहते तो आप बाहर निकल आते हैं। अगर टेलीविजन और मीडिया को अपनी राय जाहिर करने दिया जाता है तो फिल्मकारों को क्यों नहीं?”

मिश्रा ने कहा, “हम यह नहीं कह रहे कि फिल्म की आलोचना न करें। उसे देखें, उसकी आलोचना करें, लेकिन उसे देखने से न रोकें। उसकी रिलीज न रोकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493