मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘सरबजीत’ में ऐश्वर्य राय बच्चन के पति की भूमिका निभा चुके न्यूयॉर्क के रहने वाले भारतीय अभिनेता अंकुर भाटिया ने फिल्मकार अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘हसीना’ में श्रद्धा कपूर के पति बनने के लिए हामी भर दी है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जहां ‘सरबजीत’ सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर पर आधारित थी, जिसमें दलबीर कौर अपने भाई को पाकिस्तानी जेल से बाहर निकालने के लिए लंबी लड़ाई लड़ती है। वहीं हसीना’ दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की कहानी है।
अपने किरदार के बारे में अंकुर ने कहा, “मैं श्रद्धा के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं अपूर्व लाखिया के साथ काम करने को तरस रहा था और मैं खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।”
अंकुर ने कहा, “मैंने पठान किरदार निभाया था। मैं इसके लिए भी उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath