श्रद्धा कपूर ने शुरू की ‘साहो’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई नगरी से विदाई लेकर श्रद्धा कपूर हैदराबाद के लिए रवाना हो गई हैं, जहां वह प्रभास के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी।

रामोजी फिल्म स्टूडियो में आज फिल्म के दूसरे शेड्यूल का आगाज हो गया।

प्रवक्ता ने बताया, “इस साल श्रद्धा क्रिसमस पर काम में व्यस्त हैं, वह हैदराबाद में अपनी फिल्म साहो की शूटिंग शुरू करेंगी।”

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए ‘साहो’ पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।

अपने पहले शेड्यूल को अक्टूबर में खत्म कर अभिनेत्री ने अब एक बार फिर ‘साहो’ के सेट का रुख कर लिया है।

युवी क्रिएशनस प्रोडक्शन की फिल्म ‘साहो’ वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित है।

इस फिल्म को देश-विदेश में बेहतरीन स्थानों पर फिल्माया जा रहा है। फिल्म का संगीत शानदार शंकर-एहसान-लॉय ने बनाया है तो वही प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य ने खूबसूरत गानों के बोल लिखे है।

‘साहो’ अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493