श्रद्धा के लिए ‘एबीसीडी 2’ प्रशिक्षण की तरह

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल में रिलीज हुए ‘एबीसीडी 2’ फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने जबर्दस्त डांस की थोड़ी सी झलक दिखलाई। वह कहती हैं कि उन्हें अपनी भूमिका के लिए कड़ा अभ्यास करना पड़ा।

रेमो डीसूजा निर्देशित ‘एबीसीडी 2’ रीमो की ‘एबीसीडी-ऐनीबॉडी केन डांस'(2013) का सीक्वल है। श्रद्धा के लिए यह पूरी फिल्म ही एक प्रशिक्षण अवधि जैसी रही है।

श्रद्धा (26) यहां मंगलवार को डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ के सेट पर फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह पूरी फिल्म एक प्रशिक्षण अवधि रही है। मैं शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बदलाव से गुजरी हूं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म के लिए बहुत अभ्यास किया। यहां तक कि मुझे थोड़ी-सी चोट भी लगी।”

फिल्म में कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा व डांसर-अभिनेत्री लॉरेन गोटलिएब के साथ अन्य कलाकार भी हैं। श्रद्धा, रेमो व प्रभुदेवा की नृत्य प्रतिभा से इतनी प्रभावित हुई हैं कि वह उन्हें अपना डांस गुरु मानती हैं।

‘एबीसीडी 2’ 19 जून को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493