श्रद्धा के साथ डांस के समय घबराया हुआ था : टाइगर श्रॉफ

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ भले ही अपनी खास नृत्य शैली के लिए पहचाने जाते हों, लेकिन उन्होंने इस बात को माना है कि ‘बागी’ में अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ डांस करने के दौरान वह काफी नर्वस थे। वह इस बात से काफी खुश थे कि उन दोनों के ‘डांस स्टेप’ अलग-अलग थे।

टाइगर ने कहा, “श्रद्धा एक बेहतरीन डांसर हैं। ‘एबीसीडी 2’ को देखने और फिल्म के गाने ‘सुन साथिया’ में उनके नृत्य को देखने के बाद मैं सच में उनकी नृत्य शैली का कायल हो गया।”

टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार’ पर अभिनेता ने कहा, “हमें फिल्म की पहली शूटिंग की शुरुआत में एक गाना ‘लेट्स टॉक एबाउट लव’ शूट करना था। जब श्रद्धा शूट पर आईं, तो वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार थीं। मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन भाग्य से हमारे डांस के स्टेप अलग-अलग थे। वह बचपन से ही सभी नृत्य डांस प्रतियोगिताएं जीतती आ रही है।”

श्रद्धा कपूर और टाइगर अभिनीत फिल्म बागी 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493