श्रीदेवी के परिवार ने अंत्येष्टि में सहयोग लिए मुंबई पुलिस का आभार जताया

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने अपने पूरे परिवार की ओर से दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अंत्येष्टि के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया।

श्रीदेवी के देवर और बोनी कपूर के छोटे भाई अनिल ने ट्वीट किया, “मैं दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने हमारे चारों ओर एक सुरक्षात्मक चक्र बनाया, जिससे हम शांति से विलाप कर सकें..मैं विशेष रूप से हम सभी की ओर से मुंबई पुलिस का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमें स्थान और निजता दी, जिसकी हमें जरूरत थी।”

उन्होंने लिखा, “आपकी प्रार्थनाओं और समझदारी के लिए धन्यवाद।”

श्रीदेवी का पिछले सप्ताह दुबई के एक होटल में बाथरूम के अंदर ‘दुर्घटनावश डूबने’ से निधन हो गया, जिससे पूरा फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसक सदमे में हैं।

उनकी अत्येष्टि बुधवार को मुंबई में आयोजित की गई। वह 54 वर्ष की थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493