श्रीनगर में हल्की बर्फबारी

श्रीनगर, 10 मार्च (आईएएनएस)। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ताजी बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर शहर में 0.1 सेमी और गुलमर्ग में 38 सेमी, पहलगाम में चार सेमी, कोकेरनाग में 1.5 सेमी और काजीगुंड में 0.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दो दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 और शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम, जबकि कारगिल में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री, बटोट में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम, बनिहाल में 0.7 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493