मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त क्षेत्र की प्रमुख कंपनी श्रीराम समूह और आईडीएफसी ने संभावित विलय की घोषणा की है, जिससे एक ‘वित्तीय समूह’ का गठन होगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीराम और पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “आज (शनिवार) श्रीराम समूह और आईडीएफसी के बोर्ड ने 90 दिन के एक एक्सक्लूसिव समझौते को मंजूरी दे दी, जिसमें संयुक्त रूप से विलय की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि यह विलय बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण की मंजूरी के अधीन है।
आईडीएफसी चेन्नई की एक वित्तीय कंपनी है।
dharmpath.com dharmpath