श्रीराम ईपीसी लि. को 225.71 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले

चेन्नई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी श्रीराम ईपीसी लि. ने मंगलवार को कहा कि उसे झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रकचर डेवलपमेंट को. लि. से 166.16 करोड़ रुपये और 59.55 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग ठेके मिले हैं।

श्रीराम ईपीसी ने एक बयान में कहा कि इस ठेके में धनबाद नगर निगम के तहत धनबाद जलापूर्ति योजना फेज-1 का विस्तार और मजबूती तथा खुंटीनगर पंचायत में जलापूर्ति प्रणाली का निर्माण शामिल है।

बयान में कहा गया है कि कंपनी का ठेका बुक अब 3,500 करोड़ रुपये का हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493