श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

कोलंबो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तरी समुद्र में अवैध जल क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मंगलवार को 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नौसेना के प्रवक्ता इंदिका सिल्वा ने कहा कि मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं जब्त कर ली गई हैं और मछुआरों को जाफना में मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया गया है।

श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा पिछले महीने भारतीय मछुआरों के रिहा किए जाने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है।

भारत-श्रीलंका के बीच मछली पकड़ने से संबंधित विवाद को सुलझाने के लिए हुई कई बैठकें बनतीजा साबित हुई हैं। अक्सर दोनों पक्षों से मछुआरों को एक-दूसरे के जल क्षेत्र में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493