कोलंबो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना ने सोमवार को कहा कि उसने दूसरे देश के लिए जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका से 21 मछुआरों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने नौसेना प्रवक्ता दिनेश बंडारा के हवाले से कहा कि क्षेत्र की समुद्री सीमा में गश्त लगाते समय नौसेना के जवानों ने मछली पकड़ने वाली एक नौका को रोक लिया।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों को कोलंबो बंदरगाह ले जाकर जांच के लिए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि वे लोग कहां जा रहे थे।
dharmpath.com dharmpath