श्रीलंकाई नौसेना ने 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नौसेना प्रवक्ता इंडिका सिल्वा ने बताया कि मछुआरों को उत्तरी सागर में आधीरात को गिरफ्तार किया गया। उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं।

इससे पहले भारत ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने आरोप में 19 श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

श्रीलंका में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के नेतृत्व वाली नई सरकार बनने के बाद श्रीलंका ने भारत की 81 मत्स्य नौकाएं छोड़ चुका है। वहीं सद्भावना दिखाते हुए भारत ने भी 17 नौकाएं और छह मछुआरों को रिहा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493