श्रीलंका और द. अफ्रीका रेड बुल यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में (लीड-1)

गॉल (श्रीलंका), 15 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका की बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल (बीएमएस) और दक्षिण अफ्रीका की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी (एनडब्ल्यूयू) ने यहां शुक्रवार को अपने विरोधियों को हराकर रेड बुल कैंपस वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेगी।

गत विजेता बीएमएस ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में अनुशासित ऑलराउंड खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की सिडनी युनिवर्सिटी (यूओएस) को तीन रन से हराया जबकि एनडब्ल्यूयू ने युनिवर्सिटी लिबरल आर्ट्स बांग्लादेश (यूएलएबी) को सात विकेट से मात दी।

पहले सेमीफाइनल मैच में, यूएलएबी को सात विकेट पर 121 रनों पर समेटने के बाद एनडब्ल्यूयू के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 14.4 ओवारों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

एनडब्ल्यूयू के सलामी बल्लेबाज विहान लूबे (15 गेंदों में 32) और मैन ऑफ द मैच जनेमन मलान (नाबाद 69) ने इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर यूएलएबी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और अविशेक मित्रा के 27 रनों की बदौलत केवल 121 रन ही बना सकी। अविशेक को छोड़कर कोई भी दूसरा बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया।

एनडब्ल्यूयू की ओर से जोन वैन वैंगॉर्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 23 रन देकर दो विकेट लिए।

दूसरे सेमीफाइनल में 164 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की यूओएस के बल्लेबाज हेडन कर (27 गेंदो में 54) ही विरोधी टीम के गेंदबाजों को चुनौती दे पाए।

यूओएस के सलामी बल्लेबाजों, कर और एन.फ्रेज ने ठोस शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 6 ओवरों 63 रन जोड़े लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई। ऑस्ट्रेलिया बीच के ओवरों में अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी और 105 के स्कोर पर उनकी आधी टीम पवेलियन में थी।

निचले क्रम के बल्लेबाजों जे केर्शव (नाबाद 34) और डब्लू लॉरेंस (20) ने संघर्ष किया और टीम के स्कोर को 20 आवरों में 160 तक पहुंचाया।

मेजबान टीम की तरफ से रानीथा मिनन लियानारचची ने दो विकेट झटके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493