श्रीलंका के उद्यम विकास उपमंत्री एरन विक्रमेरत्ने ने गुरुवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य देश में अधिक चीनी निवेश को आकर्षित करना है। उन्होंने कोलंबो में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्रीलंका में अत्याधिक चीनी निवेश हो रहा है।
चाइन कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी श्रीलंका में 1.4 अरब डॉलर की लागत से बंदरगाह शहर परियोजना में सहयोग कर रही है। इस परियोजना पर काम जल्द ही बहाल हो जाएगा।
गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार ने पर्यावरणीय कारणों की वजह से मार्च 2015 में इस परियोजना को रद्द कर दिया था लेकिन पिछले महीने ही इस परियोजना पर लगी पाबंदी हटा दी गई है।
dharmpath.com dharmpath