श्रीलंका के राष्ट्रपति रूस की यात्रा पर

कोलंबो, 22 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना बुधवार को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सिरिसेना की उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

सिरिसेना की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित पर्यटन, मत्स्यपालन, संस्कृति व शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय समझौते होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री मंगला समारावीरा और पांच अन्य कैबिनेट मंत्री भी रूस दौरे पर गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493