श्रीलंका के साथ संबंध और मजबूत करेगा पाकिस्तान

कोलंबो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को बेहद महत्व देता है।

श्रीलंकाई सेना के एक 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां पाकिस्तान के उच्चायुक्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद शकील हुसैन से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल इस महीने एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लाहौर जाएगा।

उच्चायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान और श्रीलंका ने लगातार सभी स्तरों पर नजदीकी, सौहार्दपूर्ण और पारस्परिक सहयोग के संबंध बनाए रखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493