श्रीलंका के 15 छात्रों को चीनी छात्रवृत्ति

कोलंबो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के 15 छात्रों को चीन की सरकार की छात्रवृत्ति देने का फैसला किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका में चीनी दूतावास में आयोजित एक समारोह के दौरान श्रीलंका के उच्च शिक्षा एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों का चयन करीब 1,000 आवेदकों में से हुआ है। इन्हें विज्ञान, कला, प्रबंधन, चिकित्सा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातकोत्तर या अंडर-ग्रेजुएट छात्रवृत्ति देने लिए नामित किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, यह छात्र चीन में पेकिंग यूनिवर्सिटी, झेजियांग यूनिवर्सिटी समेत कई विश्वविद्यालयों में औसतन पांच साल गुजारेंगे।

अधिकारी ने बताया, “मैं यह बताना चाहता हूं कि चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से निष्पक्षता और पारदर्शिता रही थी और चयनित उम्मीदवार सभी आवेदकों में सबसे उपयुक्त और योग्य हैं।”

श्रीलंका में चीना राजदूत यी जियानलियांग ने भी इस समारोह में शिरकत की और छात्रों को छात्रवृत्ति दी। उन्होंने कहा कि चीन शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में श्रीलंका को पूर्ण समर्थन देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493