श्रीलंका को आर्थिक जोन में जगह की पाकिस्तान की पेशकश

कोलंबो/पाकिस्तान, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों में श्रीलंका के निवेशकों को जगह आवंटित करने की पेशकश की है। यह पेशकश दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

कोलंबो/पाकिस्तान, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों में श्रीलंका के निवेशकों को जगह आवंटित करने की पेशकश की है। यह पेशकश दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

डॉन ऑनलाइन पर बुधवार को जारी रपट के अनुसार, वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ एक बैठक में एक औपचारिक पेशकश की।

खान ने विक्रमसिंघे को आश्वस्त किया कि पाकिस्तान श्रीलंकाई निवेशकों को जगह आवंटित करने के लिए तैयार है और इन क्षेत्रों को दी गई सभी रियायतों और छूटों के वे हकदार होंगे।

खान ने जोर देकर कहा कि श्रीलंका उनके लिए खास स्थान रखता है, क्योंकि वह पहला देश है, जिसके साथ पाकिस्तान ने 2002 में एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया था।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि द्विपक्षीय एफटीए की संभावना सेवाओं और निवेश को इसके दायरे में लाकर व्यापक की जा सकती है।

खान ने अनुरोध किया कि पाकिस्तानी व्यापारियों और निवेशकों की श्रीलंका यात्रा के लिए वीजा सुविधा आसान की जाए और उन्हें कई वीजा जारी किए जाएं।

खान ने कहा कि चूंकि यहां 50 चीनी मिलें हैं और चीनी मशीनरी बनाने की क्षमता है, लिहाजा पाकिस्तान श्रीलंका के चीनी क्षेत्र के विकास में मदद करने की एक क्षमता रखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493