श्रीलंका गुट-निरपेक्ष बना रहेगा

कोलंबो, 4 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बुधवार को कहा कि वह विदेशी संबंधों में अपनी गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के साथ बेहतर संबंध बनाने की दिशा में देख रहा है।

बयान में कहा गया है कि श्रीलंका शांति, स्थायित्व, लोकतंत्र और समृद्धि को बढ़ावा देने वाले संबंध के पक्ष में है।

श्रीलंका गुट निरपेक्ष आंदोलन का सदस्य है।

पिछले महीने श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले सिरिसेना ने कहा कि देश की प्रगति के लिए भौगोलिक और सामुदायिक सीमाओं से ऊपर उठकर देशभक्ति दिखाए जाने की जरूरत है और साथ ही हर तरह के भ्रष्टाचार को मिटाने की भी जरूरत है।

उन्होंने श्रीलंका की एकता, आजादी व लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए नई प्रतिबद्धता का आह्वान किया।

सिरिसेना ने उपनिवेशवाद को दोबारा बढ़ाने वाली ताकतों को मिटाने का भी आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493