श्रीलंका : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाज का मलबा बाहर निकाला गया

कोलंबो, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी हवाई हमले में डूबे एक ब्रिटिश यात्री जहाज का मलबा 75 सालों बाद श्रीलंका के तट पर नजर आया है।

बीबीसी के मुताबिक, एसएस सेगेंग जहाज, जिस पर सवार यात्रियों और माल को 1942 में बचा लिया गया था, श्रीलंकाई नौसेना के गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया है।

यह त्रिंकोमाली बंदरगाह पर पानी में 35 फुट नीचे था।

डूबे जहाज को बाहर निकालने के अभियान में कई महीने लगे और इस काम को श्रीलंका की पूर्वी नौसेना कमान की इकाई ने अंजाम दिया।

नौसेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 452 फुट लंबे जहाज के मुख्य ढांचे को मजबूती प्रदान करने की जरूरत थी, और यह काम 11 सितंबर, 2017 से शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493