कोलंबो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस द्वीप देश के अगले महीने होने वाले दौरे की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री रजिता सेनारत्ने ने कहा कि मोदी 13 मार्च को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका पहुंचेंगे, जिस दौरान वह सरकार के साथ वार्ता करेंगे।
सेनारत्ने ने कहा कि मोदी का दौरा 25 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा।
मोदी संघर्ष प्रभावित श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के नई दिल्ली दौरे के एक महीने बाद मोदी का यह दौरा होने वाला है।
सिरिसेना ने इससे पहले भारत दौरे को सफल करार दिया था। भारत सरकार के साथ चार महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद वह 18 फरवरी को स्वदेश लौट गए थे, जिसमें से एक असैन्य परमाणु सहयोग भी शामिल है।
इन समझौतों से दोनों देशों के बीच मौजूद आर्थिक, विद्युत, उर्जा, मतस्य पालन और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े संबंध को मजबूती मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath