श्रीलंका ने भारत के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के अंदर अवैध तरीके से मछली मार रहे सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और जाफना के मत्स्य पालन निदेशालय के सहायक को सौंप दिया गया।

इसके अलावा भारत की मछली मारने वाली दो नावें भी जब्त कर ली गईं।

श्रीलंका के मछली पालन मंत्री महिंदा अमरावीरा ने कहा कि नौसेना और तटरक्षक बलों द्वारा कड़ाई से गश्त करने की वजह से भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली मारने की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई है।

उन्होने कहा, “औसतन हर सप्ताह भारत से मछली मारने वाली करीब तीन नावें श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश करती हैं..जो श्रीलंका के मछली कारोबार के लिए बड़ा खतरा है।”

उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका को मछुआरों को लेकर चल रही इस दीर्घकालिक समस्या के समाधान के लिए अधिक से अधिक बातचीत करने की जरूरत है।

भारत के मत्स्य पालन मंत्री एवं विदेश मंत्री के अगले महीने कोलंबो में वार्ता में शामिल होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493