श्रीलंका ने विदेश मंत्री की अमेरिका यात्रा को सफल बताया

कोलंबो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने रविवार को कहा कि उसके विदेश मंत्री की हाल ही संपन्न हुई अमेरिका यात्रा पूरी तरह सफल रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्री मंगल समरवीरा ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून से मानवाधिकार चिंताओं का समाधान करने के लिए श्रीलंका सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बात की।

श्रीलंका पर मई 2009 तक तमिल लड़ाकों और सेना के बीच चले संघर्ष के अंतिम चरण में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगता रहा है।

संघर्ष की अंतर्राष्ट्रीय जांच से सहमत होने के लिए श्रीलंका पर दबाव बनाने के प्रयासों का अमेरिका ने नेतृत्व किया, लेकिन पूर्व की महिंदा राजपक्षे सरकार ने इसे ठुकरा दिया।

कोलंबो ने कहा कि पिछले महीने मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद समरवीरा पहली बार वाशिंगटन की यात्रा पर गए थे। उनकी यात्रा अमेरिकी विदेश उपमंत्री निशा विश्वाल की इसी माह कोलंबो यात्रा के बाद हुई है।

श्रीलंका के मंत्री ने लोकतंत्र की मजबूती के उद्देश्य से समन्वय और सुशासन प्रदान करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493