श्रीलंका ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 21 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंकाई प्रशासन ने मंगलवार को 10 भारतीय मछुआरों को अपने जल क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डेफ्ट द्वीप के दक्षिण में मछुआरों की एक नौका भी अधिकारियों ने जब्त कर ली है।

इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरवीरा ने कहा था कि यदि मछुआरे अवैध रूप से जल क्षेत्र में प्रवेश करना बंद नहीं करते तो अधिकारी भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करते रहेंगे।

अमरवीरा ने कहा कि सरकार मछली पकड़ने के विवाद को कूटनीतिक तरीके से हल करने के बारे में सोच रही है। इसे लेकर अगले महीने वार्ता होगी।

भारत के तमिलनाडु राज्य के मछुआरों ने मछली पकड़ने के विवाद को हल करने के लिए आखिरी चेतावनी दी थी और कहा था कि विवाद को हल करने में विफल होने से हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।

यह चेतावनी इस महीने के प्रारंभ में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के एक मछुआरे की हत्या किए जाने के बाद जारी की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493