कोलंबो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंकाई पुलिस ने सोमवार को नकल्स माउंटेन रेंज में लापता सात ट्रैकर्स का पता लगाने के लिए खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है।
कोलंबो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंकाई पुलिस ने सोमवार को नकल्स माउंटेन रेंज में लापता सात ट्रैकर्स का पता लगाने के लिए खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि लापता लोगों में से एक ने रविवार शाम को अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया था और यह जानकारी दी थी कि उनका समूह रास्ता भटक गया है।
सभी ट्रेकर्स होमागामा के रहने वाले हैं और छह अप्रैल को इन लोगों ने इस पर्वत श्रृंखला पर ट्रैकिंग शुरू की थी।
नकल्स माउंटेन रेंज, एक विश्व धरोहर संरक्षण क्षेत्र है और श्रीलंका के बड़े प्राकृतिक आकर्षण में से एक है। यह 18,512 हेक्टेयर के दायरे में फैला हुआ है।
dharmpath.com dharmpath