कोलंबो, 22 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को यहां श्रीलंकाई अधिकारियों ने भारतीय तटरक्षक को सौंप दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उत्तरी श्रीलंका के कंकासंथुरई के उत्तर में भारतीय तटरक्षक के दो जहाजों दुर्गावती व अमाया पर 102 मछुआरों को चढ़ाया गया।
श्रीलंका की नौसेना अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करने और उसकी सीमा में घुसकर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में प्राय: भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लेती है।
भारत व श्रीलंका समुद्र में एक संकरी समुद्री पट्टी से विभाजित हैं।
dharmpath.com dharmpath