श्रीलंका मछुआरों के मुद्दे पर भारत से करेगा वार्ता

कोलंबो, 1 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ मछुआरों के मुद्दे पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान के लिए बातचीत जारी रखेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह मत्स्य पालन मंत्री के बयान से अवगत हैं। मत्स्य पालन मंत्री ने कहा था कि उन्होंने मछली पकड़ने के मुद्दे को हल करने के लिए भारत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।”

मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका का मानना है कि भारतीय मछुआरों के श्रीलंका के पानी में मछली पकड़ने के मुद्दे पर दोनों देश के अधिकारियों को सावधानीपूर्वक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर हमें दोनों ओर के मछुआरों की आजीविकाओं पर पड़ने वाले असर पर भी ध्यान देना होगा।

मंत्रालय ने कहा, “श्रीलंका के उत्तर में रह रहे मछुआरों ने कई वर्षो के संघर्ष के बाद अपनी जीविका दोबारा शुरू की है और इसीलिए उनकी परेशानियों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।”

मंत्रालय ने कहा, “जीविका के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों के मामलों को मानवीय आधार पर देखा जा रहा है। इसीलिए उनकी शीघ्र रिहाई के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।”

इन मुद्दों पर दोनों देश की सरकारों के बीच समय-समय पर कई स्तर की वार्ता हो चुकी हैं, और विचार-विमर्श अभी भी जारी है।

भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंका से एक आग्रह किया गया था कि उन्हें तीन साल तक हर साल 83 दिनों के लिए श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की अनुमति दी जाए। भारतीय मछुआरों के इस आग्रह पर विधिवत विचार भी किया गया था, लेकिन श्रीलंका के मछुआरों ने इसे खारिज कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493