श्रीलंका में बाढ़ से 80 हजार लोग प्रभावित

कोलंबो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में आई बाढ़ से कम से कम 80 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि हजारों अन्य को विस्थापित होना पड़ा है। देश के आपदा प्रबंधन केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “बचाव दल सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के कार्य में लगे हैं, जहां लोगों ने स्कूलों व गिरजाघरों में अस्थायी तौर पर शरण ले रखी है।”

सात सौ से अधिक सैनिक देश के उत्तरी भाग में राहत व बचाव अभियान में जुटे हैं।

श्रीलंका रेड क्रॉस के मुताबिक, देश का उत्तरी भाग भीषण बारिश से सर्वाधिक प्रभावित है।

सेना ने कहा कि सैनिक तटीय इलाके के लोगों को बाहर निकालने के काम में जुटे हैं, जहां बाढ़ की स्थिति और बदतर होने की आशंका है, क्योंकि निचले तटीय इलाके और सड़क मार्ग पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं।

भीषण बारिश से हालात बिगड़ने पर मदद के लिए नौसेना को भी तैयार रखा गया है।

प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना ने कमर कस ली है।

सैनिक प्रभावित लोगों को आधारभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानी, साबुन, चटाई व भोजन प्रदान करने के काम में लगे हैं।

इसी बीच, स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि बाढ़ के कारण बीते एक सप्ताह के दौैरान किलिनोच्छी शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

त्रिंकोमाली शहर में बाढ़ के पानी में फंसे कम से कम पांच लोगों को शनिवार को नौसेना ने बचा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493