कोलंबो, 28 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में मानसून की बारिश से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है, जबकि 75,000 लोगों को सुरक्षित आश्रयस्थलों पर पहुंचाया गया है।
कोलंबो, 28 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में मानसून की बारिश से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है, जबकि 75,000 लोगों को सुरक्षित आश्रयस्थलों पर पहुंचाया गया है।
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमसी के प्रवक्ता प्रदीप कोडिपिली ने कहा कि 23 मृतकों में से पांच की मौत आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई।
आने वाले दिनों में भारी बारिश की उम्मीद को देखते हुए कोडिपिली ने कहा कि नेशनल बिल्डिंग एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन ने कलुतारा, गाले, रतनपुरा केगाले व नुवेरा इलिया में गंभीर भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
कोडिपिली ने कहा, “रेड अलर्ट वाले इस इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा। वे रेल अलर्ट हटाए जाने तक वहां रहेंगे।”
पुत्तालम, बत्तीकालो व कोलंबो व गाले के नौसेना व मछुआरा समुदायों को भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इस बारिश से 4000 से ज्यादा घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरीसेना और प्रधान मंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने पिछले हफ्ते संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तुरंत राहत प्रदान करने का निर्देश दिया था।
dharmpath.com dharmpath